केरल: कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में जेपी नड्डा के कार्यक्रम आयोजकों पर दर्ज किया केस
केरल
केरल पुलिस ने शुक्रवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के लिए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा संबोधित त्रिशूर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सार्वजनिक बैठक के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि गुरुवार को बैठक में 5000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया और कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा भारी भीड़ लगा दी गई। त्रिशूर के पुलिस आयुक्त आदित्य आर ने कहा कि आयोजकों और 1000 प्रतिभागियों के खिलाफ महामारी निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। भाजपा की राज्य इकाई ने इस कदम की आलोचना की है और कहा है कि यह राजनीतिक प्रतिरोध का का हिस्सा था।
करेल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने इस प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "दो दिन पहले उत्तर केरल में स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा की 'अदालत' में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था। तब ऐसा कुछ नहीं हुआ।यह एक दोयम दर्जे की बात है। यह सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के प्रतिशोध की राजनीति का हिस्सा है।" इससे पहले पुलिस ने विपक्षी नेता रमेश चेन्निथला के नेतृत्व में निकाली गई 'ऐश्वर्या केरल यात्रा’ के आयोजकों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए थे। जब इस बारे में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री की जनसभा में सभी प्रतिभागियों की जांच की गई और अनिवार्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया था। सीएम ने कहा, "हमने हाल ही में देखा है कि विपक्षी नेता को पार्टी समर्थकों द्वारा मंच पर ले जाया गया था। इस तरह के आयोजन कभी भी माकपा में नहीं होते। उन्हें उत्साही कार्यकर्ताओं पर लगाम कसनी चाहिए थी।

पाठको की राय